टोंक: सोहेला में जलदाय विभाग ने पुलिस जाब्ते की मौजूदगी में काटे 10 से अधिक अवैध नल कनेक्शन
सोहेला में जलदाय विभाग ने सोमवार को ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस जाप्ता की मौजूदगी में 10 से अधिक अवैध नल कनेक्शन काटने की कार्रवाई की है। सहायक अभियंता तारा स्वामी ने बताया कि जनता जल योजना की टंकी में पानी भरने वाली पाइप लाइन में ग्रामीणों द्वारा अवैध नल कनेक्शन किए हुए थे।शिकायत पर जेसीबी की सहायता से इन्हें काटा गया है।