गुण्डरदेही: साहू समाज की पहल, गुण्डरदेही ब्लॉक सहित जिले में भक्त माता कर्मा तैलीक ज्ञान प्रतिभा परीक्षा का आयोजन, 1638 छात्र-छात्राओं ने दी उपस्थिति
साहू समाज की अनूठी पहल: बालोद जिले में संपन्न हुई 'भक्त माता कर्मा तैलीक ज्ञान प्रतिभा परीक्षा' सामाजिक रीति-नीति और सामान्य ज्ञान के प्रति युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से बीते रविवार को तहसील साहू संघ गुण्डरदेही के तत्वाधान में एक भव्य जिला स्तरीय 'भक्त माता कर्मा तैलीक ज्ञान प्रतिभा परीक्षा' का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में संपूर्ण बालोद जिले से भारी उत्साह देखने को मिला, जिसमें कुल 1638 छात्र-छात्राओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।