सरवाड़: बाबू सड़कों पर उतरे, शुरू हुआ स्वाभिमान बचाओ आंदोलन, मांगों को लेकर भिनाय में SDM व BDO को सौंपा ज्ञापन
Sarwar, Ajmer | Jun 2, 2026 पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन भिनाय द्वारा कर्मचारियों की लंबित मांगों के निराकरण हेतु आंदोलन के तहत विभाग के बाबू सड़को पर उतर गए।संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र खींची ने मंगलवार सुबह 11 बजे बताया कि मांगो को लेकर SDM व BDO को ज्ञापन सौंपा है।पंचायती राज संस्थाओं में कार्यरत मंत्रालयिक कर्मचारियों की विभिन्न मांगे लंबे समय से लंबित है।