मुज़फ्फरनगर: 13 साल बाद बड़ा फैसला: राहुल शर्मा हत्याकांड में पूर्व विधायक उमेश मलिक सहित सभी आरोपी हुए बरी
2012 में BJP बूथ अध्यक्ष राहुल शर्मा की हत्या के बाद पूर्व विधायक उमेश मलिक सहित 11 लोगों पर मंसूरपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।13 साल तक चली सुनवाई के बाद एमपी-एमएलए कोर्ट देवेंद्र फौजदार ने सभी आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त कर दिया।फैसले के बाद पूर्व विधायक उमेश मलिक ने SP सरकार पर राजनीतिक द्वेष में मुकदमा दर्ज कराने के गंभीर आरोप लगाया।