मुज़फ्फरनगर: जुलूस में हंगामा कर ट्रैफिक पुलिसकर्मी के साथ मारपीट, पुलिस ने सिखाया सबक, आरोपी लंगड़ाते हुए गुनाह की मांग रहा
ट्रैफिक पुलिसकर्मी से मारपीट करने वाला मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ में आ गया। 2 नवंबर को जुलूस के दौरान रॉन्ग साइड से वाहन ले जा रहे लोगों को रोकने पर आरोपियों ने सिपाही से अभद्रता कर मारपीट की थी। 3 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके थे। शुक्रवार को संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया,जिसे सबक सिखाने के बाद वह लंगड़ाते हुए माफी मांगता रहा।