हुज़ूर: भीषण गर्मी में बेतवा को फिर से जीवित करने की कोशिश, एक दिन में बने रिकॉर्ड 22 चेक डैम
Huzur, Bhopal | May 14, 2026 भीषण गर्मी और सूखी पहाड़ियों के बीच भोपाल के पास झिंगरी में बेतवा नदी के उद्गम क्षेत्र में चल रहा श्रमदान अभियान अब उम्मीद की बड़ी कहानी बनता जा रहा है। यहां गुरुवार को एक दिन में रिकॉर्ड 22 चेक डैम बनाए गए। 16मई तक अभियान जारी रहेगा।