सूरजपुर: विश्व रक्तदाता दिवस पर 14 जून को जिला चिकित्सालय में आयोजित होगा रक्तदान शिविर
विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर 14 जून 2026 को जिला चिकित्सालय सूरजपुर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर एवं रक्तदाता सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन बाबूलाल अग्रवाल एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में आयोजित होगा। शिविर में रक्तदान करने वाले स्वैच्छिक रक्तदाताओं को सम्मानित भी किया जाएगा।