ललितपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ललितपुर दौरे को देखते हुए अधिकारियों ने व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज ललितपुर दौरा है जिसको देखते हुए अधिकारी लगातार व्यवस्थाओं में जुटे हुए थे । जनपद के अधिकारियों के द्वारा व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया । सुरक्षा की बात की जाए तो चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात है और सुरक्षा के पुख्ता इंतेजामत किए गए हैं। यातायात व्यवस्था में भी परिवर्तन किया गया है।