सोहागपुर: देवराव गांव: पत्नी ने पति की हत्या की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक को सौंपा पत्र
शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र अंतर्गत देवराव गांव की रहने वाली रेनू कुशवाहा अपने रिश्तेदारों के साथ बुधवार को लगभग 2:00 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और एक शिकायत पत्र पुलिस अधीक्षक को सौपा है,शिकायत पत्र में कहा है कि बीते माह उसके पति की हत्या हुई है,जिसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की बात कही है।