होशंगाबाद नगर: जगदीश मंदिर मे 100 वर्ष पुरानी हस्तलिखित ब्रिटिशकालीन दस्तावेज,शिलालेख की जानकारी मौजूद,डिप्टी कलेक्टर ने का सर्वेक्षण
कलेक्टर के निर्देश अनुसार ज्ञान भारतम् मिशन के अंतर्गत डिप्टी कलेक्टर डॉ बबीता राठौर एवं जिला प्रशासन की टीम ने शनिवार देर रात को नर्मदापुरम स्थित प्राचीन श्री जगदीश मंदिर का सर्वेक्षण किया। रविवार को सुबह करीब 10 बजे जनसंपर्क विभाग ने जानकारी दी कि इस दौरान मंदिर परिसर से पुरातन हस्तलिखित पुस्तक, ब्रिटिशकालीन दस्तावेज सहित अन्य ऐतिहासिक अभिलेख मौजूद।