देवघर: पंडित बीएन झा पथ पर राम झरोखा के पास एक कांवरिया श्रद्धालु की मौत
पंडित बीएन झा पाठ में राम झरोखा के समीप शनिवार के रात करीब 9:15 बजे एक 40 वर्षीय कांवरिया सड़क किनारे लघु शंका कर रहा था तभी अचानक गिरकर कुछ देर तक वही पड़ा रहा। आसपास के लोगों ने उसे एंबुलेंस बुलाकर सदर अस्पताल भिजवाया जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जहां पर कंवरिया बैठा था वहां पर पोल था उसी के करंट की चपेट में वह आ गया।