कोईलवर: कोईलवर बाजार से चोरी की बैटरी के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, भेजे गए जेल
कोईलवर थाना क्षेत्र के कोईलवर बाजार से पुलिस ने चोरी की बैटरी के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनीष कुमार पिता– उपेंद्र राय, निवासी कोईलवर वार्ड संख्या 8 तथा शहजाद कुरैशी पिता– सलाऊ कुरैशी, निवासी चिकटोली, कोईलवर वार्ड संख्या 8 के रूप में हुई है। दोनों अभियुक्तों को बुधवार की दोपहर 2:00 बजे जेल भेज दिया गया।