आजीविका मिशन के सामुदायिक प्रशिक्षण केंद्र पर एसडीएम पोहरी अनुपम शर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार दोपहर 3 बजे नई चेतना 4.0 के अंतर्गत होसलो की उड़ान अभियान के तहत लखपति दीदी सम्वाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्यरूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष आशुतोष जैमिनी,जनपद सीईओ रामपाल बघेल मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन विकासखण्ड प्रबन्धक अभिषेक सक्सेना द्वारा किया गया।