कुडू: बंगाल में भाजपा सरकार बनने पर लोहरदगा में खुशी, ओम प्रकाश सिंह ने कहा- सनातन विचारधारा की जीत हुई
भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य ओम प्रकाश सिंह ने पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा की सरकार बनने पर हर्ष व्यक्त किया है। शनिवार शाम लगभग 4 बजे जारी अपने बयान में उन्होंने इसे भाजपा कार्यकर्ताओं के लंबे संघर्ष की परिणति तथा सनातन एवं राष्ट्रवादी विचारधारा की जीत बताया।