गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया के सिटी एसपी कोटा किरण कुमार ने देर रात सिविल लाइन थाना का किया निरीक्षण,दिया कई निर्देश
गया सिटी एसपी कोटा किरण कुमार ने गुरुवार की देर रात 1 बजे सिविल लाइन थाना का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान थाना अभिलेखों एवं लंबित कांडों की समीक्षा की गई।साथ हीं लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन एवं अनुसंधान में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने के लिए पुलिस पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए है।