शामली: थानाभवन निवासी 2 अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया, चोरी की 2 बाइकें बरामद
Shamli, Shamli | Jun 30, 2026 मंगलवार की शाम 4 बजे शामली के थानाभवन थाने की पुलिस ने बताया कि पुलिस पार्टी ने थानाभवन कस्बे के मोहल्ला रेत्ती निवासी अंकित और संकित नाम के 2 वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की 2 बाइकें बरामद की गई हैं। पूछताछ में चोरी की एक तीसरी बाइक एक अन्य अभियुक्त के कब्जे में होने की भी जानकारी मिली है।