गाज़ियाबाद: कौशाम्बी पुलिस ने विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
थाना कौशाम्बी पुलिस ने विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से कब्जे से 22 पासपोर्ट, 02 फर्जी प्रमाण पत्र, 01 लैपटॉप मय चार्जर, 04 मोबाइल फोन व 01 स्कूटी बरामद हुई है।