धौलपुर: धौलपुर हॉकी टीम ने जोधपुर को हराकर विजयी आगाज किया, खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ा
राजस्थान के पाली में पुलिस लाइन मैदान में आयोजित 16वीं राज्य स्तरीय जूनियर हॉकी प्रतियोगिता में धौलपुर हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने पहले ही मुकाबले में जोधपुर हॉकी टीम को 3-1 से पराजित कर प्रतियोगिता में विजयी शुरुआत की। टीम की इस जीत से खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है। जिला हॉकी संघ के संयुक्त सचिव अजय बघेल ने गुरुवार दोपहर