रफीगंज: रफीगंज के मनरेगा भवन में प्रखंड कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई, विभिन्न विभागों की योजनाओं की गई समीक्षा
रफीगंज प्रखंड मुख्यालय के मनरेगा भवन में प्रखंड कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की बैठक 20 सूत्री अध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा के अध्यक्षता में आयोजित किया गया। बैठक में प्रखंड के विकास योजनाओं मनरेगा, शिक्षा स्वास्थ्य एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। मंगलवार संध्या 5 बजे सुनील ने कहा कि अलगी बैठक 12 अगस्त को आयोजित किया गया है।