नानपारा: नानपारा में बकरीद पर्व के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक ने थाना चौकी राजा बाजार एवं महिला थाना का लिया जायजा, दिए निर्देश
पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा थाना नानपारा, चौकी राजाबाजार एवं महिला थाना नानपारा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, अभिलेखों, एवं सुरक्षा व्यवस्था का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बकरीद त्यौहार के दृष्टिगत नगर का जायजा लिया, त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के निर्देश दिए