शिवपुरी: झांसी पुलिस की कार्रवाई, शिवपुरी के दो आरोपियों से आठ चोरी की मोटरसाइकिल जब्त
शिवपुरी जिले के अमोला थाना क्षेत्र के रहने वाले दो आरोपियों को उत्तर प्रदेश की झांसी पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की आठ मोटरसाइकिल जब्त की हैं। पुलिस ने यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना के आधार पर की।जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमित लोधी एवं केपी सिंह के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान इनके कब्जे से आठ चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गईं।