उचकागांव: उचकागांव में छेड़खानी का विरोध करने पर महिला को अर्धनग्न कर पीटा, प्राथमिकी दर्ज
उचकागांव थाना क्षेत्र के एक गांव में घर के अंदर खाना बना रही एक महिला के घर में घुसकर एक व्यक्ति द्वारा महिला के साथ छेड़खानी करने का प्रयास किया गया। वहीं विरोध करने पर उसे अर्धनग्न कर पिटाई की गई। बीच-बचाव में आए उनके बेटा अनीश कुमार की भी जमकर पिटाई की गई। हल्ला सुनकर मौके पर पहुंचे आरोपित के घर वालों द्वारा जमकर पथराव किया गया।