बिक्रमगंज: विक्रमगंज अनुमंडल क्षेत्र इटवा में मैट्रिक पास छात्रा का शव आहर में मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका
विक्रमगंज अनुमंडल क्षेत्र के इटवा गांव की एक मैट्रिक उत्तीर्ण छात्रा का शव गुरुवार देर शाम गांव के बाहर स्थित आहर में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर दावथ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार तथा बिक्रमगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिंधु शेखर सिंह भी देर रात घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की।