हनुमानगढ़: 32 केन्द्रों पर कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा सम्पन्न, 88.41 प्रतिशत रही उपस्थिति, कड़ी सुरक्षा के बीच हुई परीक्षा
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) की ओर से आयोजित कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा-2026 शनिवार को जिले में शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई। परीक्षा को लेकर प्रशासन की ओर से की गई व्यापक तैयारियों का असर पूरे आयोजन में साफ नजर आया। जिले में कुल 32 परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे, जहां 9024 अभ्यर्थियों को आवंटित किया गया था।