बरेली: बरेली में स्मैक का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक चालकों को बेचने जा रहे 2 तस्कर दबोचे, 170 ग्राम स्मैक बरामद
बरेली के इज्जतनगर पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से कुल 170 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है, जिसकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, देर रात गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पीसी स्कूल के आगे खाली मैदान में दो युवक स्मैक बेचने की फिराक में खड़े हैं। सूचना मिलते ही