पिछोर: पिछोर नगर में सड़क किनारे सब्जी व फलों के ठेले लगने से आवागमन में परेशानी, ज़िम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान
पिछोर नगर में आज सोमवार शाम लगभग 5:00 बजे पिछोर नगर के डॉक बगला से बस स्टैंड की ओर जाने वाली सड़क पर सब्जी एवं फलों के ठेले लगने से आवागमन में हुई परेशानी। जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान। बताया जा रहा है की सब्जी एवं फलों के ठेले सब्जी मंडी में ना लगवाते हुए सड़क किनारे पर लगाए जा रहे हैं। जिससे लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।