कायमगंज: कायमगंज ट्रांसपोर्ट चौराहा के पास ट्रैफिक रेड सिग्नल पर खड़ी बाइक में रोडवेज बस ने मारी टक्कर, दंपति बाल-बचों के साथ
कायमगंज के गांव नगला कोठी निवासी राम बहादुर अपनी पत्नी राजेश्वरी के साथ कायमगंज बाजार आए हुए थे तभी ट्रांसपोर्ट चौराहा के पास ट्रैफिक सिग्नल रेड होने के बाद राम बहादुर ने अपनी बाइक रोक दी। तभी पीछे से आ रही अनुबंधित रोडवेज बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।जिसमें दोनों पति-पत्नी बाल-2 बच गए और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।