सिकंदरा: भाल पुलिया के पास खराब खड़े डंफर से टकराकर साइकिल सवार गंभीर घायल, पार्किंग लाइट बंद होने का आरोप
राजपुर थाना क्षेत्र के भाल पुलिया के पास मुगल मार्ग पर बुधवार देर रात एक सड़क हादसे में साइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक ने उसका उपचार शुरू किया। जानकारी के अनुसार, राजपुर थाना क्षेत्र के कमलपुर गांव निवासी विनोद बुधवार रात करीब 9:30 बजे