अगिआंव: अगियाँव प्रखंड के तीन पंचायतों को मिली बड़ी सौगात, 6.75 करोड़ से बनेंगे पंचायत सरकार भवन
Agiaon, Bhojpur | May 13, 2026 अगियाँव प्रखंड के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। पंचायती राज विभाग की ओर से क्षेत्र के तीन पंचायतों—खोपीरा, अगियाँव और बड़का गांव—को बड़ी सौगात मिली है। इन पंचायतों में नए पंचायत सरकार भवन का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को सरकारी सेवाओं का लाभ लेने में काफी सहूलियत होगी।