सिधौली: रालामऊ के पास श्रद्धालुओं से भरी टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर कार से टकराई, मची चीख-पुकार
जनपद के मिश्रिख सिधौली मार्ग पर सन्दना थाना क्षेत्र के रालामऊ के पास श्रद्धालुओं से भरी हुई एक टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर सड़क पर जा रही एक कार से जाकर टकरा गई हादसे में कार और बस दोनों क्षतिग्रस्त हो गई थी दुर्घटना के बाद की पुकार मच गई थी स्थानीय लोगों के साथ पुलिस के द्वारा घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर भर्ती कराया गया है।