बबेरू: हरदौली गांव में अकीदत के साथ निकाला गया चेहल्लुम का जुलूस, भारी पुलिस बल रहा मौजूद
Baberu, Banda | Aug 4, 2026 हरदौली गांव में आज मंगलवार को मोहर्रम के चालीसवें दिन यानी चेहल्लुम का जुलूस पूरी अकीदत और एहतराम के साथ निकाला गया। यह दिन हजरत इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों की शहादत की याद में मनाया जाता है, जिन्होंने कर्बला के मैदान में दीने-इस्लाम और हक की खातिर अपनी कुर्बानियां दी थीं।मुख्य मार्गों से गुजरते हुए यह जुलूस अंत में कर्बला पहुंचा, जहाँ गमगीन माहौल रहा।