इटावा: कोतवाली क्षेत्र में कुत्ते ने हमला कर 2 बालकों को किया घायल, परिजन दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे, इलाज जारी
Etawah, Etawah | May 28, 2026 कोतवाली इलाके में घर के बाहर खेल रहे दो मासूमों बालकों पर कुत्ते ने हमला कर घायल किया, गुरुवार की दोपहर करीब 2:00 बजे थाना शहर कोतवाली इलाके के अंतर्गत नेविल रोड शाहकमर में घर के बाहर खेल रहे दो बालक देव और आयुष पर कुत्ते ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया दोनों घायलों को परिजन इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर इलाज जारी है।