धरियावद: धरियावद विधानसभा में विकास को मिली नई गति, स्वास्थ्य, शिक्षा, पुस्तकालय व सड़क निर्माण के लिए करोड़ों की मंजूरी
विकास के लिए लंबे समय से की जा रही सतत पैरवी और विभिन्न विभागों के समक्ष समय-समय पर प्रस्तुत प्रस्तावों का महत्वपूर्ण परिणाम सामने आया है। धरियावद विधानसभा क्षेत्र के सलूंबर जिला अधीनस्थ लसाड़िया एवं झल्लारा ब्लॉकों में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, शिक्षा,पेयजल, महिला एवं बाल विकास तथा जनजातीय क्षेत्रीय विकास विभाग के अंतर्गत कई महत्वपूर्ण मरम्मत मंजूरी मिली है।