ललितपुर: पटोरा से रहस्यमय तरीके से गायब हुए सहरिया की जमीन को गलत तरीके से बेचने का आरोप, शिकायतकर्ता ने दी मामले की जानकारी
करीब 42 वर्ष पूर्व ग्राम पटोरा के आदिवासी सहरिया को मिले जमीन के पट्टे को ग्रामीण के रहस्यमय तरीके से गायब होने के बाद कुछ तथा कथित लोगों ने उसी का फर्जी आधार कार्ड बनवाकर उसके पट्टे की जमीन को बेचने का आरोप लगाया है। उक्त मामले को लेकर एक जागरूक ग्रामीण ने किसान नेताओं के साथ डीएम कार्यालय में कल ज्ञापन दिया था जांच करवा कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की ।