गोरखपुर के रामगढ़ ताल में दो नावों की टक्कर के बाद हुए हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए हैं। गोरखपुर के डीएम दीपक मीणा ने बताया कि एक नाव में 9 और दूसरी में 6 लोग सवार थे। टक्कर के दौरान नाव के ढांचे से सिर में गंभीर चोट लगने से एक व्यक्ति की जान चली गई। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। बाकी लोगों को मामूली चोटें आईं और वे घर लौट गए। मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति बनाई गई है।
[Gorakhpur, Khabar, News,Ramgarh Tal boat accident]
#Gorakhpur #GorakhpurKhabar #GorakhpurNews #RamgarhTal