चूरू। सरदारशहर के वार्ड नंबर 23 में पुलिस थाने के पीछे की सड़क महीनों से बदहाल पड़ी है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने पाइपलाइन डालने के लिए सड़क खोदी थी, लेकिन काम पूरा होने के बाद इसकी मरम्मत नहीं करवाई गई। इससे स्थानीय निवासी और राहगीर रोजाना परेशान हो रहे हैं।