बरेली: 10 फीट जमीन पर खून का खेल! बड़े भाई ने ईंट मारकर छोटे भाई को उतारा मौत के घाट, गांव में मचा कोहराम
बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र के सिजौलिया गांव में 10 फीट जमीन और पुरानी दीवार को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई के सिर पर ईंट मार दी। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाए गए युवक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया, जबकि गांव में सनसनी और परिवार में मातम पसरा है।