कोंडागांव: कोंडागांव में मनरेगा के तहत रोजगार दिवस आयोजित, मोहलाई, बाखरा और जोबा में ग्रामीणों को मिली आजीविका उन्नयन की जानकारी
जनपद पंचायत कोंडागांव के ग्राम मोहलइ, बाखरा और जोबा में मनरेगा अंतर्गत रोजगार दिवस का आयोजन किया गया। आज सोमवार शाम 6 बजे जारी विज्ञप्ति अनुसार कार्यक्रम में ग्रामीणों को आजीविका डबरी निर्माण के लाभ बताए गए और कार्यों की शुरुआत की गई। डबरी से भूमिगत जल स्तर बढ़ाने, मत्स्य पालन एवं मेड़ पर सब्जी उत्पादन से अतिरिक्त आय के अवसरों की जानकारी दी गई।