बेगूसराय: 2 फरवरी को जिला नियोजनालय द्वारा आयोजित किया जाएगा जॉब कैम्प व तैयारी हुई पूरी, जिला नियोजन पदाधिकारी ने दी जानकारी
जिला नियोजनालय द्वारा 2 फरवरी को संयुक्त श्रम भवन आईटीआई कैंपस में जॉब कैम्प का आयोजन किया जाएगा, जहां कुल 100 पदों पर बहाली होगी। इसकी सभी आवश्यक तैयारी पूरी कर ली गई है। इस बात की जानकारी जिला नियोजन पदाधिकारी राणा अमितेश ने दी। जॉब कैम्प में भाग लेने वाले इच्छुक अभ्यर्थी उक्त तिथि को सुबह 10:30 बजे से शाम 4 बजे तक शामिल हो सकते हैं।