संविधान, लोकतंत्र और वोट के अधिकार को लेकर कांग्रेस नेताओं ने बहादुरपुर ब्लॉक के अक्सड़ा चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी के नेतृत्व में जुटे कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला दहन किया।
इस दौरान अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष बृजेश आर्य, जिला पंचायत सदस्य अनिल भारती, नगर पंचायत अध्यक्ष यशराज के.के., वरिष्ठ नेता अमर बहादुर शुक्ला, अखिलेश कुमार, तुलसीराम, प्रधान शेर मोहम्मद विक्की, अमित, प्रशांत कुमार, आदिल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
संविधान और लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प लेकर प्रदर्शन समाप्त हुआ।
#Basti #Congress #Constitution #SaveDemocracy #ElectionCommission #UttarPradesh #PoliticalNews #BastiNews #लोकतंत्र #संविधान_बचाओ
Harraiya, Basti | Oct 21, 2026