कायमगंज: मोहल्ला मझली हवेली में मकान का छज्जा गिरने से दो मासूम बालिकाएं मलबे में दबी, एक की हालत गंभीर, अस्पताल में कराया भर्ती
शमशाबाद के मोहल्ला मझली हवेली निवासी विजयपाल सक्सेना के घर उस वक्त चीख पुकार मच गई। जब मंगलवार की सुबह11 बजे के करीब अचानक मकान के ऊपरी कमरे के दो छज्जे अचानक ढह कर नीचे गिर पड़ा। उस बक्त दरवाजे पर दो मासूम बालिकाएं खेल रही थी। मलबे में दबने के कारण एक मासूम सौम्या की हालत गंभीर हो गई। जबकि दूसरी घायल हो गई।दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।