अतरौली: दादों पुलिस ने बालू माफिया पर सख्ती करते हुए 8 ट्रैक्टर-ट्राली किए ज़ब्त
दादों पुलिस ने बालू माफिया पर सख्ती करते हुए 8 ट्रैक्टर-ट्राली किए सीज थाना दादों पुलिस ने अवैध बालू खनन माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार तड़के सांकरा चौकी इंचार्ज सतीश चंद्र यादव की टीम ने सांकरा चौकी के सामने से गंगा नदी से लाए जा रहे अवैध बालू से भरे आठ ट्रैक्टर-ट्रालियों को रोका। ट्रैक्टर चालकों से रॉयल्टी रसीद मांगी गई तो कोई भी रसीद नहीं दिख