खरगोन। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के परीक्षा परिणामों में खरगोन के लाडलों ने इतिहास रच दिया है। पहली बार अप्रैल माह में जारी हुए नतीजों में ग्रामीण शिक्षा की चमक साफ दिखी। हायर सेकेंडरी (79.82%) और हाई स्कूल (74.85%) के शानदार परिणामों के बीच जैनी जैन ने वाणिज्य संकाय में प्रदेश की प्रावीण्य सूची में 10वां स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया।