बिलारी: कुंदरकी ब्लॉक में परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले दिव्यांग बच्चो के अभिभावकों की गई काउंसलिंग
दिव्यांग बच्चों को बेहतर से बेहतर शिक्षा दी जा सके और उसमें हीनता की भावना पैदा ना हो। आदि उद्देश्य को लेकर शिक्षा अभियान में विकासखंड के परिषदीय विद्यालयों में दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों पेरेंट्स का कार्यक्रम कुंदरकी के ब्लॉक संसाधन केंद्र में आयोजित हुआ। जिसमें दिव्यांग बच्चों के माता-पिता को बताया गया। बच्चों का किस प्रकार ध्यान रखना है।