कैथल: कैथल के डीएसपी सुशील प्रकाश ने 13 मोबाइल फोन बांटे, कुल कीमत ₹208000
साइबर सैल कैथल पुलिस द्वारा 13 व्यक्तियों के गुमशुदा महंगे मोबाइल फोन ट्रेस आउट किए गए है। जिन्हें शनिवार की सुबह डीएसपी सुशील प्रकाश द्वारा कार्यालय में उनके मालिकों के सुपुर्द कर दिया गया। बरामद किए गए सभी 13 मोबाइल फोन करीब 2.08 लाख रुपए से ज्यादा मूल्य के आंके गए है। अपने गुम हो चुके मोबाइल फोन के मिलने की उम्मीद गंवा चुके उक्त लोगों की प्रसन्नता देखते ह