धनघटा: महुली में अवैध क्लीनिक सेंटरों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की छापेमारी, बंद मिले सेंटर्स पर नोटिस किया चस्पा
शासन व सीएमओ के निर्देशन में महुली क्षेत्र में अवैध तरीके से संचालित अस्पताल, क्लीनिक और पैथालोजी संचालन रोकने के लिए बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नाथनगर अधीक्षक डॉ0 राजेश चौधरी की अध्यक्षता में टीम महुली और झिगुरापार तिराहे पर छापेमारी किया। इस दौरान बंद मिले।सेंटरों पर नोटिस चस्पा कर समय सीमा के भीतर स्पष्टीकरण तलब किया गया है।