शाहजहांपुर: सेफ्टी ऑडिट में खुली पोल: जर्जर मिली क्रिएटिव लाइब्रेरी, तत्काल बंद करने के दिए गए निर्देश
शाहजहांपुर। डीएम के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट रजनीकांत, डीआईओएस हरिवंश कुमार, सीओ सिटी देवव्रत बाजपेयी व अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार को लगातार दूसरे दिन शहर के छह कोचिंग संस्थानों का औचक निरीक्षण कर सेफ्टी ऑडिट किया। निरीक्षण के दौरान आपातकालीन निकास मार्ग, अग्निशमन यंत्रों तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच की गई। टीम ने कोचिंग संचालकों को विद्युत