तरबगंज: ज्वेलर्स की दुकान से जेवर जालसाजी करने के मामले में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने लखनऊ बी बी डी कॉलेज से किया गिरफ्तार
नया बाजार में ज्वेलर्स की दुकान से जेवर जालसाजी करने के मामले में वांछित अभियुक्त अजीमुल्ला उर्फ अजीम निवासी मुट्ठीगंज कस्बा नवाबगंज को सरजू घाट चौकी इंचार्ज शिव लखन सिंह ने अपनी टीम के साथ बुधवार को लखनऊ बी बी डी कॉलेज से गिरफ्तार कर लिया गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश करने हेतु अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई।