शनिवार को मिली जानकारी के मुताबिक देहरा पुलिस ने देहरा ज्वालामुखी सड़क मार्ग पर तलाई कुरु के पास एक महिला से सात ग्राम चिट्टा बरामद किया है।महिला मूल रूप से जालंधर पंजाब की रहने वाली है और अपने परिवार सहित कई वर्षों से ज्वालामुखी में रह रही है। महिला ने बताया कि उसका बेटा चिट्टे का आदी है और वह उसके लिए जालंधर से ₹10 हजार का चिट्टा खरीद कर लाई थी।