मोहनलालगंज: पति से विवाद के बाद नवविवाहिता ने फांसी लगाई, उसकी शादी डेढ़ साल पहले हुई थी
मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के सोहावा गांव में 23 वर्षीय नवविवाहिता काजल ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस के मुताबिक घटना से पहले काजल का पति कमलेश से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद वह कमरे में गई और साड़ी का फंदा बनाकर पंखे से लटक गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।